सहसपुर के बेरागीवाला में भाजपा नेता की हत्या के बाद तनाव,आरोपी के घर पर चला बुलडोजर।

देहरादून/ सहसपुर के बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मामले में नामजद समेत कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपितों के घरों पर पथराव और तोड़फोड़ की।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ। विवाद में भाजपा नेता विनोद कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके भाई अशोक कुमार, राजेश और भाभी सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गए।मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने 12 नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वारदात के बाद गांव में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। वहीं पुलिस और प्रशासन की टीम बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंची और आरोपितों के मकानों को चिन्हित कर कार्रवाई शुरू की गई है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement