*स्वजल चंपावत कार्यालय का पता परिवर्तित — अब विकास भवन से होगा संचालन*।

Spread the love

चंपावत 11 नवंबर 2025

*स्वजल चंपावत कार्यालय का पता परिवर्तित — अब विकास भवन से होगा संचालन*

परियोजना प्रबंधक, जिला परियोजना प्रबंधन इकाई (DPMU), स्वजल चंपावत, श्री दिनेश सिंह दिगारी ने जनसामान्य को सूचित किया है कि स्वजल कार्यालय का पता परिवर्तित किया गया है।

*जनहित में कार्यों के बेहतर समन्वय और प्रशासनिक दक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, स्वजल चंपावत का कार्यालय अब जी.आई.सी. रोड, कनलगाँव, चंपावत से स्थानांतरित होकर विकास भवन, श्रीखण्ड चौड़, चंपावत में कार्यरत होगा।*

श्री दिगारी ने बताया कि दिनांक 12 नवंबर 2025 से स्वजल कार्यालय का संचालन नए पते (विकास भवन, चंपावत) से विधिवत रूप से प्रारंभ किया जाएगा।

उन्होंने सभी हितधारकों, विभागीय कर्मियों एवं आम नागरिकों से अनुरोध किया है कि भविष्य में किसी भी पत्राचार, विभागीय कार्य अथवा संपर्क हेतु स्वजल कार्यालय के नए पते — विकास भवन, चंपावत — का उपयोग करें।

Jaya punetha editor in chief ।