मुख्य कृषि अधिकारी ने लिया त्वरित संज्ञान, किसान को उपलब्ध कराई खाद।

Spread the love

चंपावत 16 मई 2026

*मुख्य कृषि अधिकारी ने लिया त्वरित संज्ञान, किसान को उपलब्ध कराई खाद*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार का मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित किसान की समस्या का त्वरित समाधान कराया।

मुख्य कृषि अधिकारी ने बताया कि समाचार प्रकाशित होने के तुरंत बाद 15 मई 2026 को कृषि एवं उद्यान विभाग की संयुक्त टीम को संबंधित क्षेत्र में भेजा गया। विभागीय कार्मिकों ने किसान श्री भुवन चन्द्र भट्ट से उनके निवास पर संपर्क कर खाद की उपलब्धता से जुड़ी समस्या की जानकारी ली तथा मौके पर ही उसका समाधान सुनिश्चित किया।

विभाग की त्वरित कार्रवाई पर किसान श्री भुवन चन्द्र भट्ट ने संतोष व्यक्त करते हुए मुख्य कृषि अधिकारी एवं विभागीय टीम का आभार जताया।

मुख्य कृषि अधिकारी ने कहा कि जनपद में खाद एवं कृषि निवेशों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है तथा किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।

Jaya punetha editor in chief ।