शारदा नदी में लापता दो युवकों की तलाश जारी, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं एसएसबी द्वारा संयुक्त सर्च अभियान संचालित।

Spread the love

चम्पावत, 24 जून 2026

*शारदा नदी में लापता दो युवकों की तलाश जारी, पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ एवं एसएसबी द्वारा संयुक्त सर्च अभियान संचालित*

तहसील पूर्णागिरि क्षेत्र अंतर्गत बूम रेंज में शारदा नदी में बह गए दो युवकों की तलाश हेतु बुधवार को भी व्यापक खोज एवं बचाव अभियान जारी रहा। जिला प्रशासन के निर्देशन में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, एसएसबी इंटेलिजेंस एवं अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया।

ज्ञातव्य है कि दिनांक 22 जून 2026 को बूम रेंज क्षेत्र में दो युवकों के शारदा नदी में बह जाने की सूचना राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) के माध्यम से जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, चम्पावत को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन द्वारा तत्काल राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, फायर सर्विस, चिकित्सा विभाग तथा एसडीआरएफ को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

लापता युवकों का विवरण निम्नवत है-

नैतिक सक्सेना, पुत्र श्री वीर बहादुर सक्सेना, आयु 18 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 03, इंग्लिश वाइन शॉप के निकट, टनकपुर।

तरुण सक्सेना, पुत्र श्री बाबूराम सक्सेना, आयु 20 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 03, बर्मा लाइन, टनकपुर।

घटना के उपरांत से ही एसडीआरएफ, पुलिस एवं फायर सर्विस की टीमों द्वारा लगातार खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को ठूलीगाड़ पुलिस चौकी, एसएसबी इंटेलिजेंस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा नदी किनारे एवं संभावित क्षेत्रों में गहन सर्चिंग की गई।

जिला प्रशासन द्वारा अभियान की सतत निगरानी की जा रही है तथा संबंधित विभागों को खोज एवं बचाव कार्य में पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों युवकों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है।

Jaya punetha editor in chief ।