जनता मिलन कार्यक्रम में मा.मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 19 लाभार्थियों को मिली आर्थिक सहायता।

चम्पावत, 24 जून 2026

*जनता मिलन कार्यक्रम में मा.मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 19 लाभार्थियों को मिली आर्थिक सहायता*

*संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी सरकार जरूरतमंदों के साथ हर परिस्थिति में खड़ी:जिलाधिकारी*

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित किये गये “जन-जन की सरकार, जनता के द्वार” अभियान तथा नियमित जनता मिलन कार्यक्रमों में प्राप्त आवेदनों के क्रम में बुधवार को आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से जनपद के 19 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने लाभार्थियों को राहत राशि के चेक प्रदान करते हुए कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं संकटग्रस्त परिवारों को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें कठिन परिस्थितियों में राहत मिल सके।

लाभार्थियों में श्रीमती सावित्री देवी, श्री हरीश चन्द्र पंत, श्रीमती जीवन्ती देवी, श्री नाथूराम, श्रीमती रश्मि पाण्डेय, श्रीमती सुशीला देवी, दीक्षा राय, मोहित कुमार, महेश राम, श्रीमती पूजा देवी, श्री आयुष जजरिया, श्रीमती कोमल देवी, श्रीमती रेवती देवी, श्रीमती बबीता देवी, श्रीमती अनीता देवी, श्रीमती भावना देवी, श्री मोहन सिंह, श्री दिनेशानन्द जोशी तथा श्री ललित कुमार शामिल रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष सरकार की संवेदनशील एवं जनहितैषी सोच का प्रतीक है, जिसके माध्यम से गंभीर बीमारी, दुर्घटना अथवा अन्य विषम परिस्थितियों से जूझ रहे परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है।

लाभार्थियों एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए कठिन समय में बड़ी राहत साबित होगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने भी लाभार्थियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement