चंपावत 24 जून 2026
*विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चंपावत के मतदेय स्थलों पर क्रिटिकल बूथों की ऐनुमैरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन प्रक्रिया में तेजी*
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में तथा जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेशों के क्रम में, जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम लगातार पूरी सक्रियता से गतिमान है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सभी पात्र, अर्ह और वैध मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ना तथा निर्वाचन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी व त्रुटिरहित बनाना है।
इसी क्रम में जिला प्रशासन और निर्वाचन से जुड़ी टीमें दूर-दराज के क्षेत्रों और संवेदनशील बूथों पर मुस्तैदी से डटी हुई हैं।
पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत विशेष ध्यान क्रिटिकल (संवेदनशील) मतदेय स्थलों पर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मतदेय स्थल संख्या-118 (क्रिटिकल बूथ) तथा 155 राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमोला पर नियुक्त पूरी टीम डिजिटाइजेशन की प्रगति को और बेहतर करने के लिए पूरी सक्रियता से जुटी हुई है।
इसके साथ ही, निर्वाचन दायित्वों के सफल संपादन के लिए टीम के कुछ सदस्यों को फील्ड में ‘ईएफ’ ऐनुमैरेशन फॉर्म (गणना प्रपत्र) संग्रहण गतिविधियों के लिए भी तैनात किया गया है, जो घर-घर जाकर डेटा एकत्र करने का कार्य कर रहे हैं।
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, फील्ड और डिजिटल स्तर पर किए जा रहे इन समन्वित व सुनियोजित कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए सभी टीमें इसी प्रकार निरंतर समन्वय के साथ कार्य करती रहें।




