हरिद्वार जिले के बहादराबाद इलाके में एक बदमाश ने एयरफोर्स के एक रिटायर्ड सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार घटना नहर पटरी मार्ग पर हुई। गोली लगने से घायल सैनिक को पहले निजी अस्पताल और फिर हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान आधी रात उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 62 वर्षीय भगवान सिंह कनखल के जमालपुर कला निवासी थे और अपने बेटे यशपाल सिंह के साथ कार से रोशनाबाद में आयोजित एक शादी समारोह में जा रहे थे। ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी। कुछ दूरी तय करने के बाद उसी व्यक्ति ने अचानक भगवान सिंह की कनपटी में गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत निजी अस्पताल पहुँचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जॉली ग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल रेफर किया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। एसपी सिटी अभय प्रताप ने बताया कि भगवान सिंह भारतीय वायु सेना से वर्ष 2013 में रिटायर्ड हुए थे। उधर मृतक सैनिक के परिवार ने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है।
Related Posts
*सीमांत क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन से टनकपुर में ₹19.81 करोड़ से आकार ले रहा 50 बेड का आयुष अस्पताल*
ख़बर शेयर करें -चम्पावत , *सीमांत क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन…
कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल का भव्य स्वागत आज , कल मुख्यमंत्री करेंगे रवाना।
ख़बर शेयर करें -मानेश्वर समाचार। 4 जुलाई 2025 *कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल का भव्य स्वागत आज, कल मुख्यमंत्री…
*त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए जिला आपदा प्रबंधन सभागार में अधिकारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण*
ख़बर शेयर करें -चम्पावत *त्रुटिरहित मतदाता सूची के लिए जिला आपदा प्रबंधन सभागार में अधिकारियों को मिला डिजिटल प्रशिक्षण* …




