चम्पावत 14 मई 2026
*विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर तैयारियां तेज, बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का द्वितीय प्रशिक्षण सम्पन्न*
आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के सफल संचालन हेतु जनपद चम्पावत में तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जनपद की दोनों विधानसभा क्षेत्रों — 54 लोहाघाट एवं 55 चम्पावत — में बीएलओ एवं सुपरवाइजरों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग, विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं के कारण एवं उनके निराकरण, तथा नए मतदाताओं के नामांकन की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया गया।
साथ ही बीएलओ ऐप के माध्यम से मतदाताओं को वितरित किए जाने वाले गणना प्रपत्रों को QR कोड स्कैन कर डिजिटाइज करने एवं प्राप्त प्रपत्रों को डिजिटल रूप में अपलोड करने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने निर्देश दिए कि बंद पाए जाने वाले घरों में कम से कम तीन बार फील्ड विजिट अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
अधिकारियों ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग का समयबद्ध एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसे निर्धारित अवधि में पूर्ण करना अनिवार्य है।
प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों द्वारा बूथ स्तर पर अपने-अपने बीएलए नियुक्त किए गए हैं, जिससे पुनरीक्षण प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा सके।
अपर जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी के दिशानिर्देशन में चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के तहसील मुख्यालयों में डीएलएमटी मान सिंह, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं नोडल अधिकारी जीवन कलौनी द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वहीं लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में डॉ. नारायण सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी एवं प्रकाश उपाध्याय ने प्रशिक्षण सत्र संचालित किए।
Jaya punetha editor in chief ।




