चंपावत में सड़क सुरक्षा पर बड़ी कार्रवाई – 31 चालान, ₹1,65,900 जुर्माना व 3 DL निलंबित* ।

चम्पावत 09 सितम्बर 2025

*चंपावत में सड़क सुरक्षा पर बड़ी कार्रवाई – 31 चालान, ₹1,65,900 जुर्माना व 3 DL निलंबित*

*जनपद चंपावत में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती – 31 चालान, 8 वाहन सीज़,12 बिना हेलमेट पकड़े*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में जनपद चंपावत में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, जनहानि की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

एआरटीओ कार्यालय एवं जिला खनन अधिकारी की संयुक्त टीम ने जनपद के विभिन्न मार्गों पर वाहनों की सघन जांच की। चेकिंग अभियान के दौरान कई वाहन नियमों का पालन करते नहीं पाए गए, जिस पर तत्काल सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान की कार्रवाई के दौरान कुल 31 चालान किए गए और 08 वाहन सीज़ किए गए। इनमें 07 वाहन बिना टैक्स, 08 बिना फिटनेस, 01 बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र (PUCC), 02 बिना शोर प्रदूषण नियंत्रण, 03 बिना बीमा, 02 बिना ढके सामान का परिवहन, 05 बिना ड्राइविंग लाइसेंस (DL), 03 बिना HSRP, 01 दोपहिया वाहन पर ओवरलोड, 03 भारी वाहन ओवरलोड (GV), 02 बिना सीटबेल्ट, 01 बिना परमिट, 01 एंट्री सेस उल्लंघन, 01 ओवर हाइट, 02 सड़क सुरक्षा नियम उल्लंघन तथा 12 वाहन चालक बिना हेलमेट के पाए गए।

इसके साथ ही कुल ₹1,65,900 का चालान किया गया तथा 03 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित (सस्पेंड) किए गए।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा जनहित से जुड़ा गंभीर विषय है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रखा जाए तथा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ निरंतर कठोरतम कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने सभी वाहन चालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग अवश्य करें तथा किसी भी प्रकार की ओवरलोडिंग या असुरक्षित ड्राइविंग से बचें। उन्होंने कहा कि “सुरक्षित यातायात ही जीवन सुरक्षा की गारंटी है।”

निरीक्षण के दौरान एआरटीओ, टनकपुर श्री मनोज बगोरिया, जिला खान अधिकारी सुश्री चित्रा जोशी साहित अन्य उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement