नशा मुक्त भारत एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत टेबल टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न*।

चम्पावत 28 सितम्बर 2025

*नशा मुक्त भारत एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत टेबल टेनिस प्रतियोगिता सम्पन्न*

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन एवं युवा कल्याण विभाग चम्पावत के संयोजन में नशा मुक्त भारत एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को युवा भवन लोहाघाट में किया गया। प्रतियोगिता विभिन्न वर्गों में आयोजित की गई, जिनमें अंडर-15 बालिका वर्ग, अंडर-15 बालक वर्ग तथा ओपन पुरुष वर्ग शामिल रहे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम चम्पावत श्री अनुराग आर्या ने विजेताओं को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया। साथ ही विशिष्ट अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री चंदन बिष्ट तथा जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री जसवंत खड़ायत ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

प्रतियोगिता परिणामों में अंडर-15 बालिका वर्ग में मानसी अधिकारी ने प्रथम तथा भूमिका पांडे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-15 बालक वर्ग में हिमांशु सिंह बोहरा ने प्रथम एवं विवेक बिष्ट ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पुरुष एकल वर्ग में अनिल सिंह लड़वाल विजेता तथा नवीन चंद्र जोशी उपविजेता रहे।

इस अवसर पर शंकर, अंकित, मोहन सहित अनेक खेलप्रेमी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement