चम्पावत 21 फरवरी 2026
*चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के अंतर्गत ‘जिम कॉर्बेट ट्रेल’ पर रोमांचक ट्रैकिंग का आयोजन*
चम्पावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के अंतर्गत जिम कॉर्बेट ट्रेल (चौड़ाराजपुरा से फुंगर तक) पर ट्रैकिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्राकृतिक सौंदर्य, घने वनों और पहाड़ी मार्गों से होकर गुजरने वाली इस ट्रैकिंग में कुल 70 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ट्रैकिंग के दौरान प्रतिभागियों ने प्राकृतिक परिवेश का आनंद लेते हुए साहसिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। मार्ग में सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई थीं तथा अनुभवी गाइडों की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
यह आयोजन युवाओं में साहसिक पर्यटन के प्रति रुचि जागृत करने, स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा जनपद चम्पावत को जिम कॉर्बेट से जुड़ी ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक विरासत के रूप में पर्यटन मानचित्र पर सशक्त रूप से स्थापित करते हुए प्रतिभागियों को न केवल रोमांचक अनुभव प्राप्त हुआ, बल्कि क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और विरासत स्थलों को निकट से जानने का अवसर भी मिला।




