धराली आपदा,हेली रेस्क्यू आपरेशन सुबह से जारी, आईटीबीपी मातली शिफ्ट कर उन्हें उनके गंतव्य तक के लिये भेजा जा रहा है ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

7 अगस्त 2025

धराली व हर्षिल से आज सुबह से ही रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सुबह 10 बजे तक तक कुल 61 लोगों को हेली से आईटीबीपी मातली शिफ्ट किया गया है जहां से उन्हें उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है।

इधर स्वास्थ्य कैम्प मातली से दो गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एम्स ऋषिकेश के लिये शिफ्ट किया गया है।

उधर धराली,हर्षिल में आई आपदा के बाद राहत व बचाव कार्य निरंतर जारी है। सेना,आईटीबीपी,एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस समेत सभी संबंधित एजेंसियां रेस्क्यू में युद्ध स्तर से लगी हैं।

Jaya punetha editor in chief ।