मा.मुख्यमंत्री की घोषणा से सड़क विकास को मिली नई गति, मंच-तामली से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य को मिली स्वीकृति*

चम्पावत

*मा.मुख्यमंत्री की घोषणा से सड़क विकास को मिली नई गति, मंच-तामली से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य को मिली स्वीकृति*

*मा.मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत चम्पावत–मंच–तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग निर्माण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति*

मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आदर्श चम्पावत के विजन तथा दूरस्थ क्षेत्रों में बेहतर सड़क संपर्क उपलब्ध कराने के संकल्प को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत जनपद चम्पावत की विधानसभा चम्पावत में चम्पावत–मंच–तामली मोटर मार्ग से मुख्य तोक कारी मोटर मार्ग के 2.00 किलोमीटर सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य हेतु ₹264.24 लाख की प्रशासकीय, वित्तीय एवं व्यय स्वीकृति प्रदान की गई है। साथ ही चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में कार्य प्रारम्भ करने के लिए ₹0.10 लाख की धनराशि भी अवमुक्त की गई है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद में सड़क संपर्क को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। यह स्वीकृति क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगी। सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण से आवागमन अधिक सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक लोगों की पहुंच बेहतर होगी।

उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क से स्थानीय लोगों की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी। जिलाधिकारी ने संबंधित विभाग को स्वीकृत कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं।

यह परियोजना मा.मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी एवं विकासोन्मुखी सोच का प्रतिबिंब है, जिसके माध्यम से चम्पावत के दूरस्थ क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण लगातार किया जा रहा है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement