मानेश्वर समाचार।
03 जुलाई 2025
*शील में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं और राजस्व योजनाओं की दी गई जानकारी*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशो के क्रम में विकासखंड चंपावत अंतर्गत ग्राम शील में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण, डेंटल हाईजीन तथा राजस्व विभाग की योजनाओं के बारे में उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।
इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान ने बताया कि शिविर में 50 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दवाएं वितरित की गईं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने ग्रामीणों को दंत स्वच्छता, संक्रमण से बचाव, तथा छह माह में एक बार दंत परीक्षण कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि दांतों की उपेक्षा से न केवल मुँह, बल्कि शरीर की कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है, जिन्हें समय रहते रोका जा सकता है।
इस अवसर पर पटवारी दीपा द्वारा राजस्व विभाग से संबंधित योजनाएं, आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया, एवं सरकारी सेवाओं की उपलब्धता के विषय में भी ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। इससे ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय लाभ लेने में सुविधा होगी।
ग्राम शील के ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की, ताकि उन्हें घर बैठे ही स्वास्थ्य और अन्य सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके।
शिविर में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह, फार्मासिस्ट श्री रोशन, स्वास्थ्य कर्मी श्री दीपक जोशी, एवं पटवारी श्रीमती दीपा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Jaya punetha editor in chief ।




