चम्पावत 09 सितम्बर 2025
*ग्राम सभा सिमलखेत में स्वास्थ्य शिविर आयोजित – 56 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार एवं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ देवेश चौहान के निर्देशानुसार आज 09 सितम्बर 2025 को ग्राम सभा सिमलखेत में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में कुल 56 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच, कान-नाक-गला (ENT) जांच, रक्त परीक्षण, बलगम परीक्षण तथा एक्स-रे जांच की गई।
इस दौरान डॉ. विनय यादव, डॉ. शशांक अधिकारी (ईएनटी विशेषज्ञ) एवं डॉ. हेम चंद्र जोशी (RBSK) ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं। एक्स-रे तकनीशियन सुमित द्वारा 32 एक्स-रे, जबकि एल.टी. मनीषा द्वारा 11 रक्त सैंपल और 11 बलगम सैंपल एकत्र किए गए।
शिविर में उपस्थित लोगों को विभिन्न बीमारियों से बचाव, संतुलित आहार, स्वच्छता एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता के प्रति जागरूक किया गया। परीक्षण उपरांत मरीजों को आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।
इस अवसर पर फार्मेसी ऑफिसर योगेश कनौजिया, फार्मेसी ऑफिसर योगेश राय (RBSK), एएनएम सिस्टर किरण, आशा कार्यकर्ता ज्योति सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं सहयोगी उपस्थित रहे।




