मानेश्वर समाचार।
16 जून 2025
रूद्रपुर 16 जून 2025 (सू0वि0)- जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी देहरादून द्वारा ब्लॉक परिसर काशीपुर क्षेत्र में 18, 19 व 20 जून को पासपोर्ट मोबाइल वैन कैम्प लगाया जायेगा। उन्होने सफल संचालन हेतु उप जिलाधिकारी काशीपुर को नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होने क्षेत्रीय जनता से अपील की है कि जिन्हे पासपोर्ट बनवाना है वे उक्त तिथियों में ब्लॉक कार्यालय काशीपुर में जाये।




