खटीमा: गुलदार का आतंक, लोगो में दहशत रोपाई करने जाते मजदूर को घसीटकर ले गया गुलदार, हमले में मजदूर की हुई मौत।

मानेश्वर समाचार।

18  जून 2025

खटीमा: ( जून 18 ) जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा            क्षेत्रान्तगर्त ग्राम जादोपुर में आज सुबह लगभग 5 बजे एक दर्दनाक घटना घटी। खेत में धान की रोपाई के लिए पहुंचे मजदूर जितेन्द्र सिंह पुत्र विश्राम सिंह ,उम्र लगभग 45  वर्ष, निवासी ग्राम खन्ना, तहसील बीसलपुर,जिला पीलीभीत  (उत्तर प्रदेश) पर गुलदार ने अचानक हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,जब जितेन्द्र सिंह धान कि पौध रोपण करने खेत में उतरे,तभी धात लगाए बैठे गुलदार ने उनपर झपटा मारा। मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर अन्य लोग भागे और शोर मचाया,जिससे गुलदार घायल को छोड़कर गन्ने के खेतों की ओर भाग गया ।

खटीमा: गुलदार का आतंक, लोगो में दहशत रोपाई करने जाते मजदूर को घसीटकर ले गया गुलदार, हमले में मजदूर की हुई मौत।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

घायल मजदूर को खेत मालिक जसवंत सिंह निवासी ग्राम सुन्पहर  व अन्य मजदूरों ने तत्काल खटीमा नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया,जा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

मृतक जितेंद्र सिंह का परिवार

जसवंत सिंह ने बताया कि मृतक सहित 8 मजदूर उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत से रोपाई के लिए आए थे । जितेंद्र सिंह के परिवार में उनकी पत्नी दीप माला और चार बच्चे- बेटी नेहा (18 वर्ष) बेटी अंशिका (16 वर्ष) बेटा अनुराग (14 वर्ष)  बेटा आयुष (12 वर्ष)। रहते हैं। परिवार पूरी तरह आर्थिक रूप से मृतक पर निर्भर था ।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement