शुक्रवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा श्री मनीष कुमार को भावभीनी विदाई दी गई ।

मानेश्वर समाचार।

20 जून 2025

मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार के पदोन्नति जिलाधिकारी चम्पावत के पद पर होने पर शुक्रवार को विकास भवन सभागार मे अधिकारियो/कर्मचारियो द्वारा श्री मनीष कुमार को भावभीनी विदाई दी गई। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने मनीष कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

शुक्रवार को विकास भवन सभागार में अधिकारियों/ कर्मचारियों द्वारा श्री मनीष कुमार को भावभीनी विदाई दी गई ।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल ने मनीष कुमार को बधाई देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा की श्री कुमार सभी अधिकारियो के प्रेरणा स्रोत है। श्री डोभाल ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा श्री कुमार कर्मठ व ईमानदार अधिकारी रहे है। उन्होंने जनपद में पारदर्शिता से कार्य किया है। उन्होंने कहा की श्री कुमार के द्वारा जनपद में किये गए कार्य मील के पत्थर साबित होंगे। उन्होने कहा वे जिलाधिकारी चम्पावत के पद पर भी श्री कुमार अच्छे कार्य करते हुए चम्पावत जिले को आगे बढाने का कार्य करेंगे। समारोह में मुख्य शिक्षा अधिकारी के एस रावत, मुख्य कृषि अधिकारी अभय सक्सेना, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के के अग्रवाल, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष जोशी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर जीएम डी आई सी विपिन कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी हरेंद्र मिश्रा, जिला युवा कल्याण अधिकारी बी एस रावत,

जिला प्रोवेजन अधिकारी व्योमा जैन, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी नंदिता तोमर सहित विकास भवन के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement