त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 की तैयारियों की समीक्षा बैठक।

मानेश्वर समाचार।

17 जून 2025

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने त्रिस्तरीय पंचायत समान्य निर्वाचन 2025 की तैयारियों की वर्चुअल समीक्षा की। उन्होने कहा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन शीघ्र होने है। इसलिए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सभी तैयारिया शीघ्र पूर्ण कर ले। उन्होने कहा कि आरओ व एआरओ की तैनाती शीघ्र कर ले तथा स्ट्रॉग रूम, मतगणना स्थल चिन्हित करते हुए आयोग को शीघ्र भेजे।

निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि मतदेय स्थलों में सभी व्यवस्थए सुनिश्चित कर ली जाये तथा संवेदनशील मतदेय स्थल चिन्हित कर ले तथा सुरक्षा के दृष्टिगत प्लान भी तैयार कर ले। उन्होने कहा मतदेय स्थलों का रूठ चार्ट तैयार कर ले तथा पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाये। उन्होने कहा कि निर्वाचन कार्मिको का डाटा फिडिंग कर लिया जाये तथा नोडल अधिकारी तैनात कर लिये जाये।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि निर्वाचन को सफलतापूर्वक सम्पादन करने हेतु कार्मिकों की डाटा फिडिंग कार्य किया जा रहा है तथा नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी गयी है। उन्होने बताया कि निर्वाचन समाग्री, टेंट, वैरिकेटिंग आदि के टेंडर कर लिये गये है। उन्होने वर्षाकाल को देखते हुए मतपेटियों को कवर करने हेतु वॉटरपू्रफ वैग के साथ ही वॉटर पू्रफ टैंट की व्यवस्था का सुझाव दिया।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, ओसी गौरव पाण्डेय, सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय संजय कुमार मौजूद थे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement