त्रिस्तरीय पंचायत आरक्षण: चम्पावत में 335 वैध आपत्तियां प्राप्त,18 जून को जारी होगी अंतिम सूची।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

17 जून 2025

 

*त्रिस्तरीय पंचायत आरक्षण: चम्पावत में 335 वैध आपत्तियाँ प्राप्त, 18 जून को जारी होगी अंतिम सूची*

 

जनपद चम्पावत में त्रिस्तरीय पंचायतों के आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया के अंतर्गत दिनांक 13 जून, 2025 को अनन्तिम आरक्षण प्रस्तावों का प्रकाशन किया गया था। *14 एवं 15 जून, 2025 तक आम जनता से आपत्तियाँ आमंत्रित की गईं। निर्धारित अवधि में विभिन्न स्तरों से कुल 356 आपत्तियाँ प्राप्त हुईं, जिनमें से 21 आपत्तियाँ डुप्लीकेट पाई गईं एवं कुल शुद्ध आपत्तियों की संख्या 335 रही।*

 

प्राप्त आपत्तियों का विवरण इस प्रकार है—

 

ग्राम पंचायतों के वार्ड/प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों पर आरक्षण संबंधी आपत्तियों में विकासखण्ड चम्पावत से 04, लोहाघाट से 01, बाराकोट से 01, आपत्ति प्राप्त हुईं, जबकि विकासखण्ड पाटी से कोई आपत्ति प्राप्त नहीं हुई।

 

ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के आरक्षण पर विकासखण्ड चम्पावत से 50 आपत्तियाँ (08 डुप्लीकेट), पाटी से 80 (01 डुप्लीकेट), लोहाघाट से 29 (01 डुप्लीकेट) एवं बाराकोट से 61 आपत्तियाँ (04 डुप्लीकेट) प्राप्त हुईं। इन सभी को मिलाकर कुल 206 आपत्तियाँ प्राप्त हुईं जिनमें से डुप्लीकेट आपत्तियाँ हटा कर कुल 192 शुद्ध आपत्तियाँ रहीं।

 

क्षेत्र पंचायत वार्ड/प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण पर विकासखण्ड चम्पावत से 15 (02 डुप्लीकेट), पाटी से 16 (02 डुप्लीकेट), लोहाघाट से 11 एवं बाराकोट से 14 (01 डुप्लीकेट) आपत्तियाँ प्राप्त हुईं। इन सभी में कुल शुद्ध आपत्तियाँ 51 रही।

 

प्रमुख क्षेत्र पंचायत पदों पर आरक्षण के संबंध में कुल 32 आपत्तियाँ प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 डुप्लीकेट पाई गई तथा 31 शुद्ध आपत्तियाँ रहीं।

 

जिला पंचायत वार्ड/प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के आरक्षण के संबंध में कुल 42 आपत्तियाँ प्राप्त हुईं, जिनमें से 01 डुप्लीकेट पाई गई एवं 41 शुद्ध आपत्तियाँ रहीं।

 

*जनपद स्तर पर कुल प्राप्त आपत्तियाँ – 356, डुप्लीकेट 21, शुद्ध प्राप्त आपत्तियाँ – 335 हैं।*

 

*प्राप्त आपत्तियों पर विचार एवं निस्तारण की प्रक्रिया दिनांक 16 एवं 17 जून, 2025 को जिलाधिकारी कार्यालय, चम्पावत में सम्पन्न की जा रही है।*

 

*सभी औपचारिकताओं के पूर्ण होने के उपरांत अन्तिम आरक्षण सूची का प्रकाशन दिनांक 18 जून, 2025 को किया जाएगा।*

 

जिला प्रशासन द्वारा सभी आपत्तियों की गंभीरता से समीक्षा की जा रही है तथा प्रत्येक वैध आपत्ति पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है ।

Jaya punetha editor in chief ।