मानेश्वर समाचार।
16 जून 2025
तीन माह से वेतन ना मिलने से परेशान एनएचएम कर्मियों द्वारा सांकेतिक रूप से सीएमओ को दिया ज्ञापन।
चंपावत। पिछले तीन माहों से वेतन सुविधा से वंचित रखें एनएचएम कर्मियों द्वारा सामूहिक रूप से अपनी नाराजगी जताते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उत्तराखंड निदेशक को संबोधित ज्ञापन सीएमओ डॉ देवेश चौहान के माध्यम से भेजा गया तथा उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत भी कराया गया। ज्ञापन में कहा गया है कि एनएचएम कर्मी अल्प वेतन भोगी रहे हैं, जो बड़े मुश्किल से अपने परिवार का गुजारा करते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें समय से वेतन न मिलने के कारण उन्हें हो रही परेशानियों का स्वयं अंदाजा लगाया जा सकता है। सीएमओ ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी भावनाओं से शीघ्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के उत्तराखंड निदेशक को अवगत कराकर उन्हें वेतन उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। उन्होंने सभी कर्मियों से कहा कि वह अपने दायित्वों का निर्वाह करते हुए वेतन मिलने की प्रतीक्षा करें।
ज्ञापन देने वालों में गौरव पांडे, दिनेश चंद्र, प्रेम बल्लभ भट्ट, संजय पांडे, आदि मुख्य लोग भी शामिल थे।
Jaya punetha editor in chief ।



