पंचायत चुनाव 2025 : प्रतीक आवंटन आज दोपहर से पुनः प्रारंभ ।

मानेश्वर समाचार।

चंपावत 14 जुलाई 2025

पंचायत चुनाव 2025 : प्रतीक आवंटन आज दोपहर से पुनः प्रारंभ ।

 

*पंचायत चुनाव 2025: प्रतीक आवंटन आज दोपहर से पुनः प्रारंभ*

 

*14 जुलाई को प्रतीक आवंटन दोपहर 2 बजे से प्रारंभ, शेष कार्यवाही कल*

 

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटन की पूर्वनिर्धारित तिथि 14 जुलाई 2025 को अपरान्ह 02:00 बजे तक स्थगित किया गया था। यह स्थगन मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड, नैनीताल में विचाराधीन एक रिट याचिका में पारित आदेश के परिप्रेक्ष्य में लिया गया था।

 

मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ जी एस खाती ने अवगत कराया कि मा० उच्च न्यायालय द्वारा दिनांक 14 जुलाई 2025 को की गई सुनवाई एवं प्राप्त स्पष्ट निर्देशों के पश्चात प्रतीक आवंटन की कार्यवाही आज अपरान्ह 02:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक आयोजित की जा रही है।

 

इसके अतिरिक्त शेष प्रत्याशियों को प्रतीकों का आवंटन कल दिनांक 15 जुलाई 2025 को प्रातः 08:00 बजे से कार्य की समाप्ति तक किया जाएगा।

 

इसके अतिरिक्त निर्वाचन की अन्य समस्त कार्यवाहियां पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार ही संपन्न कराई जाएंगी।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement