जिलाधिकारी के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में 13 अगस्त को होगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर ।

मानेश्वर समाचार।

चम्पावत 11 अगस्त 2025

*जिलाधिकारी के निर्देश पर कलेक्ट्रेट परिसर में 13 अगस्त को होगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार, होम्योपैथिक विभाग चंपावत द्वारा आगामी 13 अगस्त 2025 को कलेक्ट्रेट परिसर में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।शिविर में होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी द्वारा आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा और आवश्यकतानुसार निशुल्क दवाइयों का वितरण किया जाएगा। साथ ही, 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए ब्लड शुगर एवं ब्लड प्रेशर की भी निशुल्क जांच की जाएगी।जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक लोगों से इस स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने की अपील की है।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement