चम्पावत,
*जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण*
*उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में मरीजों की सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी चम्पावत श्री बीसी पंत ने शनिवार को जिला अस्पताल चम्पावत का निरीक्षण कर अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया।
निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के साथ ही मरीजों एवं उनके तीमारदारों को सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं सुनिश्चित करना रहा।
उपजिलाधिकारी ने अस्पताल के जनरल वार्ड का निरीक्षण कर मरीजों की व्यवस्था, बेड, स्वच्छता एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के लिए अस्पताल में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अस्पताल प्रशासन को मरीजों की सुविधा एवं आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखना अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने वार्डों, अस्पताल परिसर एवं मरीजों के आवागमन वाले स्थानों पर साफ-सफाई की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं को भी बारीकी से परखा। उन्होंने अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता की जानकारी लेते हुए आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं को पूरी तरह सक्रिय एवं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही उन्होंने डिस्पेंसरी का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा मरीजों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समय पर दवाएं उपलब्ध कराने की बात कही।
उपजिलाधिकारी ने अस्पताल की अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर , स्वच्छता एवं मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल जनपद की प्रमुख स्वास्थ्य संस्था है, इसलिए यहां आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर उपचार के साथ-साथ सम्मानजनक एवं सुविधाजनक वातावरण मिलना आवश्यक है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच.एस. ह्यांकी सहित चिकित्सक एवं मेडिकल स्टाफ उपस्थित रहा।
Jaya punetha editor in chief ।




