*जिलाधिकारी के निर्देश पर खंड विकास अधिकारियों ने किया गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण, आपूर्ति व्यवस्था को परखा*।

Spread the love

चंपावत 14 मार्च 2026

*जिलाधिकारी के निर्देश पर खंड विकास अधिकारियों ने किया गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण, आपूर्ति व्यवस्था को परखा*

जनपद में घरेलू गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने और वितरण प्रणाली की शुचिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में शनिवार को जनपद के विभिन्न विकास खंडों में खंड विकास अधिकारियों (BDOs) द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गैस एजेंसियों और गोदामों का सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी लोहाघाट कविंद्र रावत, खंड विकास अधिकारी पाटी मोनिका पाल और खंड विकास अधिकारी बाराकोट अवनीश कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने गैस एजेंसियों के स्टॉक रजिस्टर का भौतिक सत्यापन किया। अधिकारियों ने वर्तमान स्टॉक और आपूर्ति के आंकड़ों का मिलान करते हुए गैस वितरण की प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान सभी ब्लॉक क्षेत्रों में गैस की उपलब्धता और वितरण की स्थिति संतोषजनक पाई गई।

निरीक्षण के साथ-साथ खंड विकास अधिकारियों ने आम जनमानस को जागरूक करते हुए जानकारी दी कि जनपद में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है और किसी भी प्रकार की गैस की कमी नहीं है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न हों और न ही किसी प्रकार की भ्रामक खबरों पर ध्यान दें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है और नियमानुसार सभी उपभोक्ताओं को समय पर रिफिल उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को भी कड़े निर्देश दिए हैं कि वे पारदर्शिता के साथ गैस का वितरण सुनिश्चित करें।

इस दौरान संबंधित कार्मिक व अन्य उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।