मानसून को लेकर चम्पावत प्रशासन मुस्तैद, कलेक्ट्रेट मोटर मार्ग पर झाड़ी कटान व नाली सफाई का कार्य।

Spread the love

चंपावत 30 जून 2026

*मानसून को लेकर चम्पावत प्रशासन मुस्तैद, कलेक्ट्रेट मोटर मार्ग पर झाड़ी कटान व नाली सफाई का कार्य*

प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं जनपद के संवेदनशील जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के दिशा-निर्देशन में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग चम्पावत द्वारा मानसून सीजन के मद्देनजर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

वर्षाकाल में आम जनता और राहगीरों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए जनपद के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों, मुख्य सड़क मार्गों और ग्रामीण लिंक मार्गों पर युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा सड़कों के किनारे सुरक्षा की दृष्टि से झाड़ी कटान, कल्वर्ट (पुलिया) की मरम्मत और नालियों की सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है ताकि भारी बारिश के दौरान भी जलभराव की स्थिति पैदा न हो और यातायात सुचारू बना रहे।

इसी क्रम में प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग द्वारा आज छतार कलेक्ट्रेट मोटर मार्ग के किलोमीटर 1 में नाली सफाई और झाड़ी कटान का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। इस मार्ग पर घने झाड़-झंखाड़ को साफ करने से जहां वाहन चालकों के लिए मोड़ों पर विजिबिलिटी (दृश्यता) बेहतर हुई है, वहीं नालियों को पूरी तरह कचरा मुक्त कर पानी की निकासी को सुगम बना दिया गया है।

विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि मानसून के दौरान किसी भी मार्ग के बाधित होने की स्थिति से निपटने के लिए मशीनरी और श्रमिकों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

Jaya punetha editor in chief ।