बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू*

Spread the love

चम्पावत,

*बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू*

 

*खाई में गिरे वाहन से चार घायलों को पुलिस, एसडीआरएफ व ग्रामीणों ने संयुक्त अभियान चलाकर निकाला*

 

राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर बनलेख के समीप मंगलवार को वाहन संख्या UK05 TA 5045 के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम चम्पावत के माध्यम से जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को प्राप्त हुई।

 

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस, राजस्व, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग एवं 108 सेवा को तत्काल सक्रिय किया। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया तथा अधिकारियों से घटना एवं रेस्क्यू की स्थिति की जानकारी ली।

 

पुलिस, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग एवं स्थानीय ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने तत्परता से रेस्क्यू अभियान चलाते हुए खाई में गिरे वाहन से सभी चार घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय चम्पावत पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुयी है।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को घायलों को तत्काल एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा घटना से संबंधित आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीम की तत्परता की सराहना भी की।

 

रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ प्रभारी श्री देवेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राम सिंह धोनी, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, किशोर सिंह एवं अमित मिश्रा तथा होमगार्ड के दीपक, कमल कुमार एवं नीरज सिंह सहित पुलिस, राजस्व विभाग एवं स्थानीय ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई। जिलाधिकारी ने रेस्क्यू अभियान में कार्यरत सभी कार्मिकों की सराहना की।

 

इस दौरान एसडीएम श्री बी.सी. पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री देवेंद्र पटवाल सहित एसडीआरएफ एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक मौके पर मौजूद रहे।

 

जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा घायलों के उपचार एवं आवश्यक सहायता के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Jaya punetha editor in chief ।