*टनकपुर में आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब बरामद*।

Spread the love

चम्पावत 14 मार्च 2026

*टनकपुर में आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध शराब बरामद*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में जनपद में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक टनकपुर द्वारा घसियारामंडी, टनकपुर क्षेत्र में एक घर एवं वाहन की तलाशी ली गई।

कार्रवाई के दौरान हरिशंकर कुमार पुत्र रामलाल के कब्जे से 46 टेट्रा पैक देशी शराब (माल्टा ब्रांड) बरामद की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 9.2 लीटर है। बरामद मदिरा की अनुमानित कीमत ₹4,370 आंकी गई है।

आबकारी विभाग द्वारा बरामदगी के संबंध में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल शाह ने बताया कि जिलाधिकारी चम्पावत के निर्देशानुसार जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

Jaya punetha editor in chief ।