मुख्यमंत्री के निर्देश पर ‘सरकार जनता के द्वार’ : जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश*।

चम्पावत 01 अक्टूबर 2025

*मुख्यमंत्री के निर्देश पर ‘सरकार जनता के द्वार’ : जिलाधिकारी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बुधवार तहसील चंपावत के अंतर्गत ग्राम नगरगाँव में क्रॉप कटिंग कार्यक्रम संपन्न कराने के उपरांत ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएँ एवं मांगें सुनकर उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने गांव में घेरबाड़ निर्माण, नवोदय विद्यालय से गांव तक मार्ग निर्माण, गौशाला निर्माण, पानी टैंक की स्थापना तथा आँगन की गिरी हुई दीवार का पुनर्निर्माण जैसी मांगें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों एवं पटवारी को आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले को संबंधित विभागों को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से मार्ग निर्माण और पानी की टंकी की मांग को प्राथमिकता से निस्तारित करने का भरोसा दिलाया।

जिलाधिकारी ने कहा कि “सरकार की मंशा है कि जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण हो। गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएँ सुनना और उनका समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है।”

इस अवसर पर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी की पहल की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

इस दौरान मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, अपर सांख्यिकी अधिकारी जुगल किशोर पंत अन्य विभाज्य कार्मिक तथा स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement