मानेश्वर समाचार।
3 सितंबर 2025
जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग धरासू बैंड के पास दरकने की स्थिति में पहुंच गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएम प्रशांत आर्य ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण कर उक्त स्थल का जायजा लिया और तत्काल बीआरओ को सड़क मार्ग के सुरक्षा उपायों के निर्देश दिए। डीएम ने बीआरओ और पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि उक्त स्थान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाए और स्थानीय लोगों का आवागमन पूरी तरह से सुरक्षित बनाया जाए। डीएम ने कहा कि मानसून काल में भारी वर्षा के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे पर कई नए स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई है। भूस्खलन के चलते नेशनल हाइवे बार-बार अवरुद्ध हो रहा है। जिसे सुचारू करने में कार्यदायी विभाग जुटे हुए है। फिलहाल वर्तमान में धरासू के पास अवरूद्ध सड़क मार्ग को सुचारू किया गया है।
Jaya punetha editor in chief ।




