*रोस्टर प्रणाली से सुदृढ़ हो रही गैस वितरण व्यवस्था, जनपदवासियों से सहयोग की अपील*।

चम्पावत 27 मार्च 2026

*रोस्टर प्रणाली से सुदृढ़ हो रही गैस वितरण व्यवस्था, जनपदवासियों से सहयोग की अपील*

जनपद में घरेलू गैस वितरण प्रणाली को अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से रोस्टर आधारित वितरण व्यवस्था प्रभावी रूप से लागू की गई है। इस व्यवस्था के तहत क्षेत्रवार एवं निर्धारित तिथियों के अनुसार उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे अनावश्यक भीड़, अव्यवस्था तथा विलंब की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित हो रहा है।

लोहाघाट निवासी श्री विवेक ओली ने जनपद में लागू रोस्टर आधारित गैस वितरण प्रणाली की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने निर्धारित रोस्टर के अनुसार अपने घर पर बिना किसी असुविधा के गैस प्राप्त की।

उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था अत्यंत सुव्यवस्थित एवं प्रभावी है, जिससे उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो रही है तथा अनावश्यक भीड़-भाड़ से भी राहत मिल रही है।

श्री ओली ने सभी जनपदवासियों से भी अपील की कि वे निर्धारित रोस्टर का पालन करते हुए इस व्यवस्था में सहयोग करें, ताकि सभी को सुगमता से गैस वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement