चम्पावत 28 मार्च 2026
*भरत चौधरी बने चम्पावत के प्रभारी मंत्री*
उत्तराखंड शासन के नियोजन अनुभाग-1 द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के जनपदों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति के सुचारु संचालन तथा विकास कार्यों के प्रभावी पर्यवेक्षण के लिए प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति की गई है।
जारी सूची के अनुसार जनपद चम्पावत के लिए श्री भरत चौधरी को प्रभारी मंत्री नामित किया गया है। उन्हें चम्पावत के साथ-साथ चमोली जनपद का दायित्व भी सौंपा गया है।
प्रभारी मंत्री के रूप में श्री चौधरी जनपद में विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करेंगे तथा जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेंगे।




