मानव एवं प्रकृति के बीच शताब्दियों से चले आ रहे रिश्तों में प्रकृति से लालच किए जाने से पैदा होती गई पर्यावरणीय समस्याएं – डीएफओ ।

Spread the love

मानेश्वर समाचार।

18 जुलाई 2025

मानव एवं प्रकृति के बीच शताब्दियों से चले आ रहे रिश्तो में प्रकृति से लालच किए जाने से पैदा होती गई पर्यावरणीय समस्याएं- डीएफओ

 

आइटीबीपी एवं वन विभाग के सहयोग एवं समन्वय से धरती माता का आंचल किया जाएगा हरा भरा, सूखते जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए शुरू हो गई है मुहिम- कमांडेंट

 

लोहाघाट। जब तक मनुष्य एवं प्रकृति के बीच आपसी रिश्ते बने रहे तब तक प्राकृतिक चक्र बना रहा, जब से मनुष्य ने प्रकृति से लालच शुरू कर दिया तभी से मौसम में बदलाव, जल स्रोतों के सूखने, बाढ़, भूस्खलन की समस्याएं आदि पैदा होने लगी। इस स्थिति से भावी पीढ़ी को बचाने के लिए यह आवश्यक है कि हम सब मिलकर “धरती माता” के आवरण को हरा-भरा करने के लिए पौधारोपण करें। यह बात डीएफओ नवीन चंद्र पंत ने आइटीबीपी एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में धरती को हरा-भरा कर सूखे जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने एवं हर्बल पार्क का निर्माण कर लोगों को प्रकृति के उपहारों से अवगत कराने के लिए बृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए वक्त किए। उन्होंने कहा देश की रक्षा और सुरक्षा के साथ अब पर्यावरण संरक्षण के “सजक प्रहरी” के रूप में आईटीबीपी के कमांडेंट संजय कुमार के नेतृत्व में हिमवीर जिस संकल्प के साथ आगे आए हैं, हम दावे के साथ कह सकते हैं कि अब हमारे कदम सही स्थान की ओर बढ़ रहे हैं। कमांडेंट संजय कुमार ने डीएफओ श्री पंत एवं अन्य सभी का स्वागत एवं सम्मान करते हुए कहा कि हिमवीरों ने वन विभाग से मिलकर एक ऐसी सोच पैदा की है कि हम बटालियन के द्वारा धरती के आंचल को हरा भरा करने के लिए अपने को समर्पित कर चुके हैं। इसी के साथ हमने सुखते जल स्रोतों को सदाबहार करने की भी महिम शुरू की है। वह दिन दूर नहीं जब वन विभाग एवं हिमवीरों के सामूहिक प्रयास जमीन में अपना रंग दिखाएंगे।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद सिंह ने कमांडेंट एवं वन विभाग की इस पहल का स्वागत किया कि बटालियन परिसर में प्रस्तावित दो हर्बल गार्डन के निर्माण में विभाग द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा। यही नहीं जनपद में जहां भी उपयुक्त स्थान , मिलेगा, वहां हर्बल गार्डन की स्थापना कर लोगों को बहुमूल्य जड़ी बूटियां की जानकारी दी जाएगी। उप सेनानी नारायण सिंह, थाना प्रभारी अशोक कुमार, विधिक साक्षरता समिति के बृजेश कुमार ने भी पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। इस अवसर पर बटालियन परिसर में वन क्षेत्राधिकार एनडी पांडे के नेतृत्व में हिमवीरो ने विभिन्न प्रजातियों के ढाई सौ पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम में डॉ.करण, डॉ. पंत, डॉ. अविकल, राजस्व उप निरीक्षक राजेंद्र गोस्वामी के अलावा आईटीबीपी के उप सेनानी नारायण सिंह, सहायक सेनानी गौरव कुमार, डॉ. सुरभि, डॉ. असरा,इंस्पेक्टर गोपाल वर्मा, डीएस राठौड़ सहित सभी हिमवीरों ने पौधारोपण किया तथा उनकी बच्चों की तरह सुरक्षा करने का भी संकल्प लिया।

Jaya punetha editor in chief ।