चम्पावत 03 दिसंबर, 2025
*जल संस्थान की तत्परता से पेयजल व्यवस्था सुचारु*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में जल संस्थान ने विकासखण्ड पाटी के ग्राम पंचायत कुल्याल, ग्राम छत्ता में पेयजल की समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की।
अधिशासी अभियंता, जल संस्थान चम्पावत ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विभागीय टीम को तुरंत क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण हेतु भेजा गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक तकनीकी कार्रवाई करते हुए पेयजल आपूर्ति की समस्या का समाधान कर दिया है।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि कुछ ग्रामीण पेयजल का उपयोग सिंचाई एवं अन्य कार्यों में कर रहे थे, जिससे नियमित जल आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। इस पर अधिशासी अभियंता ने सभी ग्रामीणों से अपील की कि पेयजल का उपयोग केवल पीने एवं घरेलू कार्यों के लिए ही करें। इससे न केवल जल संरक्षण संभव होगा, बल्कि दैनिक पेयजल व्यवस्था भी सुचारू रूप से चलती रहेगी।




