देहरादून/ डीएम सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने तहसील परिसर,डिस्पें रोड पर अवस्थित रमन एन्टरप्राईजेज, सीएससी सेंटर में औचक निरीक्षण एवं छापेमारी की कार्रवाई की। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी कुमकुम जोशी के नेतृत्व में की गई। जिला प्रशासन द्वारा अनियमितता पाए जाने पर उक्त सीएससी सेंटर को सील करते हुए केंद्र पर ताला जड़ दिया है। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर अनियमिताएं पाई गई ।जनसेवा केंद्र पर विभिन्न योजनाओं के आवेदन अभिलेख पाए गए जिनमें आवेदकों के हस्ताक्षर नही थे। टीम द्वारा अभिलेखों के बारे में पूछे जाने पर सेंटर में मौजूद स्टॉफ जानकारी नहीं दे पाए साथ ही विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने हेतु निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली करना पाया गया तथा 27 नवम्बर 2025 से दैनिक रजिस्टर अद्यतन नही किए जाने व अन्य कई अनियमितताएं पाई गई। जिस पर जिला प्रशासन द्वारा सेन्टर को सील करते हुए अग्रिम आदेशों तक केंद्र का संचालन बंद कर दिया है।
Related Posts
महिला सशक्तिकरण की ओर कदम: सीएम धामी के मार्गदर्शन में लोहाघाट में तैयार हो रहा राज्य का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज।
ख़बर शेयर करें -चंपावत 09 जून 2026 *महिला सशक्तिकरण की ओर कदम: सीएम धामी के मार्गदर्शन में लोहाघाट में तैयार…
*04 सितम्बर को चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बन्द*।
ख़बर शेयर करें -मानेश्वर समाचार। चम्पावत 03 सितम्बर 2025 *04 सितम्बर को चम्पावत जनपद के समस्त विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र…
महिला प्रौद्योगिकी केंद्र में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।
ख़बर शेयर करें -चंपावत 10 मई ।उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) के तत्वावधान में महिला प्रौद्योगिकी केंद्र, चंपावत…




