मौसम खराब होने की आशंका के चलते 02 जून का जिला स्तरीय तहसील दिवस स्थगित।

चंपावत 01 जून 2026

*मौसम खराब होने की आशंका के चलते 02 जून का जिला स्तरीय तहसील दिवस स्थगित*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में आम जनता की सुरक्षा और सुविधा के दृष्टिगत मौसम विभाग द्वारा जारी खराब मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए दिनांक 02 जून 2026 (प्रथम मंगलवार) को उप तहसील मंच में आयोजित होने वाले ‘जिला स्तरीय तहसील दिवस’ को स्थगित कर दिया गया है।

प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय कमल चंद्र तिवारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि खराब मौसम की संभावना के कारण दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को होने वाली असुविधा से बचाने के लिए जनहित में उप तहसील मंच में होने वाले इस जिला स्तरीय तहसील दिवस के आयोजन के लिए नई तिथि बाद में अलग से निर्धारित की जाएगी, जिसकी सूचना आम जनता को समय पर दे दी जाएगी।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement