पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब ।

हरिद्वार 20 मई। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में लोग अपने प्रिय नेता को अंतिम विदाई देने के लिए सड़कों पर उतर आए और नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी।

हरिद्वार स्थित खड़खड़ी श्मशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सेना और पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दिवंगत नेता को अंतिम सलामी दी, जिससे माहौल भावुक हो उठा।

अंतिम यात्रा के दौरान “खंडूड़ी अमर रहें” के नारों के बीच लोगों ने उनके योगदान को याद किया। जनप्रतिनिधियों, सैन्य अधिकारियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

<खंडूड़ी जी अपने सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदार छवि और अनुशासन के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को प्रदेश की राजनीति और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

Jaya punetha editor in chief ।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement