लोहाघाट चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं प्रारंभ।* 

चंपावत 23 अक्टूबर 2025

*लोहाघाट चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं प्रारंभ।*

*लोहाघाट में लोगों को मिलेंगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं, रोस्टर जारी।*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में जनपद के लोहाघाट में लोगों की मांग पर लोहाघाट चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं प्रारंभ की जा रही हैं। इस पहल से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल जाने की आवश्यकता कम होगी।

इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेश चौहान द्वारा जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि लोहाघाट चिकित्सालय में सर्जन और ऑर्थोपेडिक सर्जन की सेवाएं अगले सप्ताह से शुरू होंगी।

रोस्टर के अनुसार:

● डॉ. हिमांशु पांडे (सर्जन) प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को उपलब्ध रहेंगे।

● डॉ. धनंजय पाठक (ऑर्थोपेडिक सर्जन) प्रत्येक गुरुवार और शनिवार को सेवाएं प्रदान करेंगे।

इस प्रयास से क्षेत्र की आबादी को राहत मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर इलाज की सुविधा मिलने से मरीजों को निजी अस्पतालों या जिला अस्पताल जाने की मजबूरी कम होगी।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोहाघाट और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से अपील की गयी है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं और अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए समय पर इलाज कराएं।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement