राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के अवसर पर हुई विभिन्न वर्गों की दौड़ में बच्चों ने दिखाया अपना दम-खम।
चंपावत। राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष के अवसर पर यहां विभिन्न वर्गों की ओपन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। अंबेडकर पार्क में नगर पालिका की अध्यक्षा प्रेमा पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सावंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने युवाओं को झंडी दिखाई। यह दौड़ ढकना बडोला होते हुए डूंगरा सेठी से पुनः इसी स्थान में लौटी। बालकों के ओपन वर्ग में सागर धोनी, बालिकाओं में सोनी, अंडर 15 वर्ष में आरुष, ओपन दौड़ में सुनील कुमार, बालिकाओं में उषा, अंडर 15 में करण कुमार, ओपन बालक में नितिन सिंह,बालिकाओं में गीतिका महर, अंडर 15 में राजीव ओपन बालक में रमेश सिंह,बालिकाओं में सुमन, अंडर 15 वर्ष में रघुवर सिंह,ओपन बालक में निखिल भट्ट, बालिकाओं में रिया, अंडर 15 वर्ष में कमल बोहरा तथा ओपन बालक में प्रकाश भट्ट, बालिकाओं में अनीशा, अंडर 15 वर्ष नितिन बोहरा ने क्रमशः पहला,दूसरा तीसरा, चौथा,पांचवा एवं छठा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर व्यापार संघ के अध्यक्ष विकास साह,सुनील पुनेठा, तारा दत्त जोशी आदि प्रमुख लोग भी मौजूद थे।
इस प्रतियोगिता के आयोजक जिला क्रीडा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बच्चों के प्रयासों की सहारना की।




