*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का टनकपुर क्षेत्र को बड़ा उपहार: 6 सरकारी विद्यालयों को मिला भूमि का मालिकाना हक*।

चम्पावत 10 मार्च, 2026

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का टनकपुर क्षेत्र को बड़ा उपहार: 6 सरकारी विद्यालयों को मिला भूमि का मालिकाना हक*

*शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री धामी ने दी भूमि हस्तांतरण को मंजूरी*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार प्रदेश के सरकारी विद्यालयों के कायाकल्प और सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्यरत है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जनपद चम्पावत की तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में संचालित 6 राजकीय विद्यालयों के परिसरों के लिए राज्य सरकार की भूमि को ‘विद्यालयी शिक्षा विभाग’ के नाम हस्तांतरित करने की महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। यह निर्णय उन विद्यालयों के लिए संजीवनी साबित होगा जो लंबे समय से भूमि अभिलेखों में नाम दर्ज न होने के कारण प्रशासनिक कठिनाइयों का सामना कर रहे थे।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, टनकपुर क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नायकखेड़ा को 0.0632 हेक्टेयर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय टनकपुर (वार्ड नं. 3) को 0.018 हेक्टेयर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पचपकरिया को 0.0408 हेक्टेयर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय बरमदेव को 0.252 हेक्टेयर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय छीनीगोठ को 0.0948 हेक्टेयर और राजकीय प्राथमिक विद्यालय टनकपुर (वार्ड नं. 10) को 0.0613 हेक्टेयर भूमि आवंटित की गई है। यह समस्त भूमि ‘विद्यालयी शिक्षा विभाग, उत्तराखण्ड शासन’ को हस्तांतरित की गई है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि शासन के इस प्रयास से क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में व्यापक सुधार आएगा और आने वाली पीढ़ी को बेहतर भविष्य मिलेगा। विद्यालयों में विभिन्न बुनियादी सुविधाओं के विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement