कॅरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को मिला रोजगार और स्वरोजगार का मार्गदर्शन।

Spread the love

चंपावत 19 जून 2026

*कॅरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित, छात्र-छात्राओं को मिला रोजगार और स्वरोजगार का मार्गदर्शन*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज कर्णकरायत (चम्पावत) में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग चम्पावत द्वारा एक दिवसीय कॅरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना और उन्हें विभिन्न रोजगारपरक अवसरों से रूबरू कराना था।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित जिला सेवायोजन अधिकारी श्री आर०के० पन्त ने छात्र-छात्राओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास और व्यक्तित्व विकास के गुर सिखाए। उन्होंने वर्तमान दौर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के वैज्ञानिक तरीकों पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार योजनाओं जैसे—विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, रोजगार प्रयाग पोर्टल और नेशनल करियर सर्विस (एन०सी०एस०) पोर्टल की विस्तृत जानकारी देते हुए छात्र-छात्राओं को इन पोर्टल्स पर पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं की कॅरियर संबंधी विभिन्न प्रकार की जिज्ञासाओं और शंकाओं का समाधान किया गया। छात्रों ने भविष्य की राह चुनने को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा अत्यंत सरल और व्यावहारिक मार्गदर्शन के साथ उत्तर दिया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी युवाओं को कॅरियर से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शिका और साहित्य का निःशुल्क वितरण भी किया गया, ताकि वे घर बैठे भी अपनी तैयारी को सही दिशा दे सकें।

इस बेहद ज्ञानवर्धक और प्रेरक कार्यक्रम में विद्यालय के कुल 50 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता, उपाध्यक्ष श्रीमती बीना, श्रीमती सुनीता कालाकोटी, बसंत बल्लभ, पंकज कुमार, राजेंद्र अधिकारी तथा चंदना देवउपा सहित सेवायोजन विभाग के कर्मचारी और विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Jaya punetha editor in chief ।