आदर्श चंपावत — जनभावनाओं के अनुरूप विकास और अपनी समृद्ध विरासत के संरक्षण की दिशा में निरंतर अग्रसर।

Spread the love

चम्पावत 19 जून 2026

*आदर्श चंपावत — जनभावनाओं के अनुरूप विकास और अपनी समृद्ध विरासत के संरक्षण की दिशा में निरंतर अग्रसर।*

*ग्रामीणों की मांग पर घराट संरक्षण की दिशा में त्वरित पहल*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशानुसार संचालित “कैंप कार्यालय आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जनसमस्याओं के समाधान हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इसी क्रम में ग्राम सभा भगाना भंडारी के तोक खेतार नरियाल में ग्रामीण कृषकों द्वारा क्षेत्र के पारंपरिक घराट (जलचक्की) के सुधारीकरण एवं पुनर्जीवन की मांग नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल जी के समक्ष रखी गई।

ग्रामीणों की मांग का संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी एस खाती एवं नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल द्वारा मौके पर पहुंचकर घराट का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इस दौरान डॉ खाती ने बताया कि जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के निर्देशों के क्रम में घराट के तत्काल सुधारीकरण हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।

शीघ्र ही उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के माध्यम से घराट के सुधार एवं पुनर्जीवन का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि घराट हमारी पहाड़ी संस्कृति, पारंपरिक जल-ऊर्जा तकनीक और ग्रामीण आत्मनिर्भरता की महत्वपूर्ण पहचान हैं। इनके संरक्षण एवं पुनर्जीवन से हमारी समृद्ध विरासत सुरक्षित रहने के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा।

Jaya punetha editor in chief ।