मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों के आश्रितों की उच्च शिक्षा हेतु ₹20.39 लाख स्वीकृत।

Spread the love

चम्पावत 15 मई 2026

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों के आश्रितों की उच्च शिक्षा हेतु ₹20.39 लाख स्वीकृत*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए निरंतर संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी क्रम में राज्य सरकार ने पूर्व सैनिकों के आश्रित मेधावी छात्र-छात्राओं की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार शासन द्वारा वर्ष 2024-25 की छात्रवृत्ति के भुगतान हेतु कारगिल शहीद परिवार मुख्यमंत्री सहायता कोष से ₹20,39,000 (बीस लाख उनतालीस हजार रुपये) की धनराशि स्वीकृत की गई है। यह सहायता उन छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाएगी जो इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं पीएचडी जैसे उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत हैं।

इस निर्णय से प्रदेश के कुल 168 मेधावी छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ प्राप्त होगा, जिससे उन्हें उच्च शिक्षा के दौरान आर्थिक सहयोग मिल सकेगा तथा वे बिना वित्तीय कठिनाइयों के अपने करियर के लक्ष्यों की ओर आगे बढ़ सकेंगे।

Jaya punetha editor in chief ।