मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पाटी क्षेत्र को बड़ी सौगात, मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु वन भूमि हस्तांतरण को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति।

चम्पावत 15 मई 2026

*मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पाटी क्षेत्र को बड़ी सौगात, मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण हेतु वन भूमि हस्तांतरण को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा पर्यटन एवं यातायात व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में जनपद चम्पावत के विकासखंड पाटी क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हुई है।

पाटी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने तथा लंबे समय से बनी पार्किंग समस्या के स्थायी समाधान हेतु प्रस्तावित मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण के लिए 0.18 हेक्टेयर वन भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव को भारत सरकार एवं माननीय राज्यपाल द्वारा सैद्धांतिक स्वीकृति (इन-प्रिंसिपल अप्रूवल) प्रदान कर दी गई है।

चम्पावत वन प्रभाग के अंतर्गत ग्रामीण निर्माण विभाग (आरडब्ल्यूडी) के पक्ष में यह स्वीकृति मिलने के बाद अब पाटी क्षेत्र में आधुनिक मल्टी लेवल पार्किंग निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। इससे स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement