चम्पावत जनपद के समस्त मुख्य एवं ग्रामीण मार्ग पूर्णतः सुचारू।

चम्पावत 16 जून 2026

*चम्पावत जनपद के समस्त मुख्य एवं ग्रामीण मार्ग पूर्णतः सुचारू*

माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों एवं जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में जनपद चम्पावत के समस्त सड़क मार्गों को सुचारू रखने तथा मानसून अवधि के दृष्टिगत सुरक्षात्मक कार्यों को गति देने हेतु जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जनपद चम्पावत के समस्त मुख्य एवं ग्रामीण मार्ग पूर्णतः सुचारू है।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में किसी भी संभावित आपदा अथवा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति से निपटने के लिए सभी सड़क निर्माण एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, जिनके द्वारा प्रभावित मार्गों को त्वरित गति से सुचारू करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

आपदा पूर्व तैयारियों के अंतर्गत सड़क निर्माण एजेंसियों द्वारा विभिन्न मार्गों पर मलबे की सफाई, नालियों व कल्वर्ट (पुलिया) की सुचारू निकासी तथा सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों के कटान का कार्य युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है, ताकि यातायात पूर्णतः सुरक्षित और निर्बाध बना रहे।

इसी क्रम में जनपद के प्रमुख मार्गों पर सुधारीकरण और सफाई का कार्य तेजी से संपन्न किया जा रहा है, जिसके तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-09 के लोहाघाट आबादी प्रभाग में व्यापक स्तर पर झाड़ी कटान एवं नाली सफाई का कार्य पूर्ण किया गया है। इसके अतिरिक्त पी.एम.जी.एस.वाई. चम्पावत के अंतर्गत धोन-ड्यूरी से बाजून मोटर मार्ग, अमोली से चटकोट मोटर मार्ग, सिप्टी से अमकरिया मोटर मार्ग, धोन-साल्ली मोटर मार्ग तथा लधोली-दुबचौरा-चौड़ाख्याली मोटर मार्ग पर जल निकासी को दुरुस्त करने हेतु नालियों की विशेष सफाई का कार्य मुस्तैदी से किया गया है।

जिलाधिकारी ने समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि वे संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी बनाए रखें और आम जनमानस की सुविधा व सुरक्षा के दृष्टिगत मार्ग सुचारू रखने के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान करें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement