कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की दी गई जानकारी।

चम्पावत 12 मई 2026

*कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की दी गई जानकारी*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशानुसार कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा आज राजकीय इंटर कॉलेज चम्पावत में कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास, व्यक्तित्व विकास तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विदेश रोजगार प्रकोष्ठ, रोजगार प्रयाग पोर्टल एवं एनसीएस (नेशनल करियर सर्विस) पोर्टल से संबंधित जानकारियां साझा की गईं तथा युवाओं को इन माध्यमों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला सेवायोजन अधिकारी आर.के. पंत ने छात्र-छात्राओं की कैरियर संबंधी विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को रोजगार के बदलते अवसरों, कौशल विकास की आवश्यकता तथा सही कैरियर चयन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को कैरियर संबंधी साहित्य का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम में लगभग 175 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर अत्रकला टम्टा, आशा टम्टा, नमिता मुरारी, अनीता खर्कवाल, ईश्वरी दत्त जोशी, दीपज्योति अधिकारी, ललिता, डॉली किमोठी, रीतू तिवारी, समता, सुषमा, गीता तथा चंद्रशेखर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement