चम्पावत के बाद विकासखंड पाटी में भी समान नागरिक संहिता के तहत जनभागीदारी का अनुकरणीय उदाहरण*।

चम्पावत 16 दिसंबर 2025

*चम्पावत के बाद विकासखंड पाटी में भी समान नागरिक संहिता के तहत जनभागीदारी का अनुकरणीय उदाहरण*

विकासखंड चम्पावत के उपरांत अब विकासखंड पाटी में भी समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अंतर्गत जनभागीदारी का उल्लेखनीय उदाहरण देखने को मिला है। खंड विकास अधिकारी पाटी श्री अवनीश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड पाटी में निर्धारित 3990 के सापेक्ष शत-प्रतिशत नागरिकों द्वारा यूसीसी के अंतर्गत पंजीकरण पूर्ण कर लिया गया है, जो आमजन की जागरूकता एवं प्रशासन के प्रति विश्वास को दर्शाता है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे समान नागरिक संहिता के अंतर्गत पंजीकरण कराते हुए इस जनकल्याणकारी पहल को सफल बनाएं तथा सामाजिक समरसता, समानता एवं पारदर्शिता की दिशा में प्रशासन का सहयोग करें।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement