जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान।

मानेश्वर समाचार।

22 जून 2025

 

*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान*

 

माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशानुसार तथा माननीय अध्यक्ष/जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत श्री अनुज कुमार संगल की अध्यक्षता में, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती निहारिका मित्तल गुप्ता एवं प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती रश्मि गोयल के निर्देशन में आज दिनांक 22 जून को “वृहद स्वच्छता अभियान” का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद में चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान।

इस स्वच्छता अभियान में जिला प्रशासन, पुलिस, शिक्षा विभाग, नगर पालिका, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, पी.एल.वी., अधिकार मित्र, सफाईकर्मी एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में आमजन ने सक्रिय भागीदारी की।

 

*कार्यक्रम की शुरुआत माननीय अध्यक्ष/जिला जज श्री अनुज कुमार संगल द्वारा सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर की गई। इसके उपरांत गठित टीमों द्वारा श्रीखण्ड चौड़, भैरवा चौराहा, मुख्य बाजार, छतार पुल, बरालेश्वर वार्ड, गोल्ज्यू मंदिर परिसर, पैदल मार्गों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सफाई अभियान चलाया गया।*

 

इसी क्रम में लोहाघाट, टनकपुर, पाटी तथा बाराकोट तहसीलों में भी नगरपालिकाओं के सहयोग से समानांतर रूप से स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement