हरिद्वार जिले के बहादराबाद इलाके में एक बदमाश ने एयरफोर्स के एक रिटायर्ड सैनिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार घटना नहर पटरी मार्ग पर हुई। गोली लगने से घायल सैनिक को पहले निजी अस्पताल और फिर हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान आधी रात उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 62 वर्षीय भगवान सिंह कनखल के जमालपुर कला निवासी थे और अपने बेटे यशपाल सिंह के साथ कार से रोशनाबाद में आयोजित एक शादी समारोह में जा रहे थे। ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी। कुछ दूरी तय करने के बाद उसी व्यक्ति ने अचानक भगवान सिंह की कनपटी में गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत निजी अस्पताल पहुँचाया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जॉली ग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल रेफर किया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। एसपी सिटी अभय प्रताप ने बताया कि भगवान सिंह भारतीय वायु सेना से वर्ष 2013 में रिटायर्ड हुए थे। उधर मृतक सैनिक के परिवार ने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है।
Related Posts
डॉक्टरों के पर्चों पर नाम, योग्यता और मेडिकल काउंसिल पंजीकरण संख्या युक्त मुहर लगाना अनिवार्य, आदेश जारी।
ख़बर शेयर करें -चंपावत 22 जून 2026 *डॉक्टरों के पर्चों पर नाम, योग्यता और मेडिकल काउंसिल पंजीकरण संख्या युक्त मुहर…
मेरा वोट मेरी पहचान , मेरा वृक्ष मेरी जान : मतदाता जागरुकता और हरियाली का संकल्प ।
ख़बर शेयर करें -मानेश्वर समाचार। 16 जुलाई 2025 *मेरा वोट मेरी पहचान, मेरा वृक्ष मेरी जान: मतदाता जागरूकता और हरियाली…
*जिलाधिकारी ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ*।
ख़बर शेयर करें -चम्पावत 08 फरवरी 2026 *जिलाधिकारी ने स्वयं सत्यापित किया प्रकरण, कमला देवी को योजनाओं का मिलेगा लाभ*…




