पीजी कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ एसपी सिंह को मिला ‘टीचर्स ऑफ द ईयर 2025 अवार्ड’। 

पीजी कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ एसपी सिंह को मिला ‘टीचर्स ऑफ द ईयर 2025 अवार्ड’।

शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने डॉ सिंह को इस सम्मान के लिए दी है बधाइयां।

लोहाघाट। भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में लगातार शोध कर छात्र-छात्राओं को ऊंचे मुकाम में पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित कर चल रहे स्वामी विवेकानंद राजकीय पीजी कॉलेज के भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ एसपी सिंह को अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव के अवसर पर देहरादून में आयोजित समारोह में उन्हें ‘टीचर ऑफ द ईयर 2025 के अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में डॉ सिंह द्वारा अपनी जो सेवाएं दी जा रही है उसे देखते हुए उन्हें दिया गया है । इनके द्वारा भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 22 शोध एवं एक दर्जन पुस्तकें लिखी गई हे।

राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ‘यूकोस्ट’ द्वारा देहरादून में आयोजित

समारोह में कुमाऊं विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ डीएस बिष्ट,उत्तराखंड ओपन विश्व विद्यालय के कुलपति डॉ ओपीएस नेगी, युकोष्ठ के संयुक्त निदेशक डॉ के उनियाल, फॉरेस्ट चीफ आर के साह,तकनीकी संस्थान के निदेशक डॉ अमित अग्रवाल, निदेशक हिमगिरि डॉ के आर अस्थाना ने डॉ सिंह को यह सम्मान देकर उन्हें गौरवान्वित किया । डॉ सिंह को यह सम्मान मिलने पर जिलाधिकारी मनीष कुमार पीजी कॉलेज के प्राचार्या प्रो. संगीता गुप्ता,मुख्य शिक्षा अधिकारी एम एस बिष्ट कॉलेज के सभी शिक्षक साथियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि डॉ सिंह की विशिष्ट सेवाओं को देखते हुए उन्हें मिला यह पुरस्कार स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेगा।

फोटो देहरादून में आयोजित समारोह में ‘टीचर ऑफ़ द ईयर 2025’ का सम्मान देते मुख्य अतिथि।

Jaya punetha editor in chief ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement